Home झारखण्ड झारखंड नगर निकाय चुनाव में ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होगा मतदान
झारखण्डराज्य

झारखंड नगर निकाय चुनाव में ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होगा मतदान

Share
Share

रांची : झारखंड नगर निकाय चुनाव में ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से मतदान होगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम उपलब्ध नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार दिसंबर से जनवरी के बीच मतदान करवाने की योजना हैं और आधिकारिक तिथियों की घोषणा आगामी माह में जल्दी ही की जाएगी।

राज्य में कुल 49 नगर निकायों में चुनाव होगा। जिनमें 9 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत हैं। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार ईवीएम बनाने वाली कंपनी ने नई मशीनें उपलब्ध कराने के लिए लगभग एक वर्ष का समय मांगा है।जबकि, राज्य में मौजूद पुरानी ईवीएम की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है।वहीं अन्य राज्यों से भी मशीनें उपलब्ध नहीं हो सकीं हैं।इस कारण मतदान बैलेट पेपर से कराने की तैयारी हैं।

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान को लेकर विशेष तैयारियां जारी हैं। अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। प्रत्येक मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिन्हें अलग-अलग बैलेट बॉक्स में डालना होगा। चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स पहले से उपलब्ध हैं, जिनकी रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य की जा रहीं है।

इस बार बैलेट पेपर की छपाई रांची में ही कराई जाएगी, जबकि पूर्व में यह कार्य कोलकाता में होता था। इसके लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आश्वस्त किया कि मतदान को लेकर तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएगी एवं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नगर निकाय चुनाव संपन्न होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...