Home Breaking News Top News केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की राहुल गांधी को नसीहत, कहा- संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना सीखें
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की राहुल गांधी को नसीहत, कहा- संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना सीखें

Share
Share

नई दिल्ली। रक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक से राहुल गांधी द्वारा बहिर्गमन किए जाने पर भाजपा ने बृहस्पतिवार को उन पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी को संसदीय प्रणाली और संवैधानिक संस्थाओं का आदर करने की नसीहत दी।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के प्रति राहुल गांधी की कितनी आस्था है, वह कल देखने को मिली। रक्षा समिति की बैठक से वह बाहर चले गए। यह संसदीय प्रणाली और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना सीखना चाहिए नहीं तो लोकतंत्र में उनकी भूमिका और नगण्य हो जाएगी। जावड़ेकर ने कहा कि समिति की बैठक का एजेंडा तय करने के लिए पहले बैठक होती है लेकिन राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं रहे। पिछले डेढ़ साल में समिति की 14 बैठकें हुई हैं लेकिन राहुल गांधी सिर्फ दो बैठक में ही उपस्थित रहे।

बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने बुधवार को रक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक का बहिष्कर कर कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे की बजाय सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा में समय बर्बाद किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...