Home Breaking News Top News BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
Top Newsपश्चिम बंगालराष्ट्रीय न्यूज

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

एक वरिष्ठ खेल पत्रकार ने भी ट्वीट करते हुए सौरव गांगुली के एंजियोप्लास्टी के बारे में बताते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले समेत कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...