Home Breaking News Top News माफिया अतीक के खास गुर्गे बद्दू के अवैध निर्माण पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर
Top Newsउत्तर प्रदेश

माफिया अतीक के खास गुर्गे बद्दू के अवैध निर्माण पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर

Share
Share

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का माफ़ियाओं के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शनिवार को प्रयागराज और कौशाम्बी बॉर्डर पर माफिया अतीक़ अहमद के करीबी बद्दु के दो मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग का निर्माण अतीक के गुर्गे ने बिना नक्शा पास कराए करवाया है। बता दें कि इस अवैध मकान को गिराने से पहले घर को खाली कराने का नोटिस दिया गया था। फिर बाद में सड़क के दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आपको बताते चलें कि माफ़िया अतीक़ अहमद का यह गुर्गा अहमदाबाद जेल में बंद है। इसका पिता गुलफूल प्रधान पहले अतीक़ के साथ बिजनेस करता था, लेकिन जब इस गुर्गे के पिता का निधन हो गया तो बद्दु ही अतीक़ के साथ मिलकर ज़मीन की खरीद फरोख्त करने में जुट गया। लोकल थाने के अलावा धुमन गंज और कौशाम्बी में भी इसके खिलाफ मारपीट हत्या ज़मीन कब्जे और गवाहों को धमकाने के मुकदमे दर्ज हैं। अभी हाल ही में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है और योगी सरकार की कार्रवाई का उसे सामना करना पड़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...