Home Breaking News Top News अब से हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे शाह, विपक्ष की बढ़ी बेचैनी
Top Newsपश्चिम बंगालराष्ट्रीय न्यूज

अब से हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे शाह, विपक्ष की बढ़ी बेचैनी

Share
Share

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक है, जिसे देखते हुए सभी पार्टियां वोर्टस को लुभाने की जुगत में लग गई हैं। हाल ही में बीजेपी के दिग्गज नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरा किया। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल जनवरी में अमित शाह दोबारा बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं।

दरअसल, बंगाल बीजेपी के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक विवेकानंद की जन्मशतवार्षिकी के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को गृहमंत्री कोलकाता आ सकते हैं। जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शरीक होने के अलावा वे हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। उस सभा से वे बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विस्तृत कार्यसूची की घोषणा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अमित शाह के इस दौरे को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन फिर भी बंगाल बीजेपी की माने तो अमित शाब अब से हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे। बता दें कि बीते शुक्रवार रात शाह कोलकाता आए थे। इस दौरान उन्होंने मेदिनीपुर में जनसभा की, जहां तृणमूल कांग्रेस आए सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थामा। उसी रात को अमित शाह ने भाजपा के केंद्रीय व बंगाल के शीर्ष नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी और बंगाल नेतृत्व को होम टास्क देकर गए थे। गौरतलब है कि अमित शाह की नजर अब बंगाल फतह करने पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...