Home Breaking News Top News मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर किसानों को सब्सिडी देगी सरकार
Top NewsBreaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर किसानों को सब्सिडी देगी सरकार

Share
Share

नई दिल्ली।  किसान आंदोलन के बीच आज यानी बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि आज गन्ना किसानों को लाभ देने वाला, पूर्वोत्तर में बिजली और स्पेक्ट्रम को लेकर फैसले लिए गए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस साल सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। किसानों के खाते में सीधे सब्सिडी जाएगी, इसमें 3500 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा 18000 करोड़ रुपये की आय भी किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस साल चीनी का उत्पादन 310 लाख टन होगा जबकि देश में चीनी की खपत 260 लाख टन है। ऐसे में चीनी का दाम कम होने के कारण किसान और उद्योग संकट में हैं, जिसको मात देने के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात करने और और निर्यात को सब्सिडी देने का फैसला किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...