Home Breaking News Top News खुशखबरी : अगले हफ्ते AstraZeneca और ऑक्सफर्ड की कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

खुशखबरी : अगले हफ्ते AstraZeneca और ऑक्सफर्ड की कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी

Share
Share
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के दूसरे अटैक का खतरा है। ब्रिटेन में आए नए स्ट्रेन से सबकी नजर और उम्मीदें सिर्फ वैक्सीन पर टिकी हैं. सबको ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इंतजार है।  दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल जारी है। इस बीच भारत के लिए बड़ी खबर है। अगले हफ्ते तक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है।
रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में टीकाकरण शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भी वैक्सीन अप्रूवल में तेजी आने वाली है। AstraZeneca और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को मोदी सरकार अगले हफ्ते मंजूरी दे सकती है। लोकल मैन्युफैक्चरर से अतिरिक्त आंकड़े मिलने के बाद सरकार से इसे मंजूरी दे सकती है। हालांकि, यह मंजूरी सिर्फ इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए होगी।
बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए बारत अगले महीने अपने नागरिकों के टीका लगाना शुरू करना चाहता है। फाइजर इंक और स्थानीय कंपनी बायोटेक द्वारा बनाए गए टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है। बताते चलें कि भारत पहले ही AstraZeneca के पांच करोड़ से अधिक टीकों का निर्माण कर चुका है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...