Home Breaking News Top News भागलपुर में रेल पटरी पर बम मिलने से हड़कंप,तीन घंटे रोकी गईं ट्रेनें
Top Newsबिहार

भागलपुर में रेल पटरी पर बम मिलने से हड़कंप,तीन घंटे रोकी गईं ट्रेनें

Share
Share

बिहार। भागलपुर में नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की रेल पटरी पर बुधवार की रात शक्तिशाली बम मिलने से हड़कंप मच गया। रात लगभग साढ़े आठ बजे पटरी पर बम होने की सूचना फैलते ही दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।

कुछ ही देर में स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। एसएसपी, रेल एसपी, सिटी एएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे। डीआरएम को सूचित किया गया। बम निरोधक दस्ता बम की जांच को पहुंचा। पौने तीन घंटे बाद रात लगभग 11.15 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।

बम को निष्क्रिय करने के लिए जमालपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया।  बम  को पास में ही एसआर हाई स्कूल के परिसर में ले जाया गया। रात 12.40 बजे वहां बम को डिफ्यूज कराया। इस दौरान पता चला कि बम शक्तिशाली था। दो डेटोनेटर लगा हुआ बम था।

अगर ट्रेन के गुजरने के दौरान विस्फोट होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। भागलपुर पुलिस लाइन से और एनटीपीसी के सीआईएसएफ से डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया था।नाथनगर रेलवे स्टेशन परिसर में पटरी पर बम कहां से आया। किसने रखा। अभी तक यह पता नहीं चल सका है।

जिस जगह पर बम रखा था वही बगल में पर्स भी बरामद किया गया है। उस पर्स को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसमें रखे कागजात की जांच की जा रही है। इस बात की आशंका है कि जिसने बम रखा उसी व्यक्ति का भागते हुए पर्स गिर गया होगा। हालांकि  अभी इसपर जांच की जा रही है। एएसपी सिटी पूरन झा ने बताया कि पर्स रेल पुलिस को सौंप दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...