Home Breaking News Top News केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- नहीं के बराबर हैं Corona Vaccine  के साइड इफेक्ट, कल लगवाऊंगा टीका  
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- नहीं के बराबर हैं Corona Vaccine  के साइड इफेक्ट, कल लगवाऊंगा टीका  

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बहुत स्पष्ट संदेश  दे दिया है। अब इससे संबंधित हर तरह का दुष्प्रचार खत्म हो जाएगा। मैं आज अपनी बुकिंग करूंगा और कल यानि मंगलवार मेरी वैक्सीन लेने की योजना है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन को लेकर सभी गलत सूचनाओं और संदेहों को दफन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं कि हमारी दोनों वैक्सीन सेफ और परफेक्ट हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन के बारे में कोई संदेह न रखें। वैक्सीन के साइड इफेक्ट नहीं के बराबर हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीनेशन के कारण अभी तक मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। वैक्सीनेशन के कुछ दिन बाद कोई मौत हुई है, तो उसे वैक्सीनेशन से नहीं जोड़ सकते, क्योंकि हर मौत की जांच वैज्ञानिक दृष्टि से की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...