Home क्राईम ओपी प्रभारी पर एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

ओपी प्रभारी पर एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।

Share
Share

गिरदा ओपी प्रभारी पर एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।

सिमडेगा (झारखंड) । गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीपीओ को जांच का आदेश दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओपी प्रभारी लोगों को बेवजह परेशान करते हैं और पैसे की मांग करते हैं। शिकायत में बताया गया कि जोशपा टुडू ने प्रशासन से अनुमति लेकर जलावन के लिए आम का एक पेड़ कटवाया था। इस दौरान गिरदा ओपी प्रभारी ने ट्रैक्टर व लकड़ी जब्त कर ली और छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत ली।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और भय के माहौल में जी रहे हैं। एसपी ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में सिमडेगा जिले के कई थानों के प्रभारी पर भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं। कुछ दिन पहले भाजपा नेताओं ने भी सदर थाना प्रभारी रोहित रजक पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों द्वारा खुले तौर पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना पुलिस व्यवस्था पर उठते सवालों को और गंभीर बनाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...