Home क्राईम भाई की पिटाई का विरोध करना टोटो चालक को पड़ा महंगा
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

भाई की पिटाई का विरोध करना टोटो चालक को पड़ा महंगा

Share
Share

आरोपियों ने किया घायल, थाना में प्राथमिकी दर्ज

हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में स्थित कौलेश्वरी मोड़ में शनिवार देर शाम छोटे भाई की पिटाई कर रहे युवकों का विरोध करना एक टोटो चालक शख्स को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने भाई के अलावा पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी और सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित टोटो चालक उरैली पंचायत पाती निवासी सोमर यादव के 34 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव के मुताबिक वह और उसका भाई मिथलेश यादव दोनो ऑटो (टोटो) चालक है। दोनों टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पीड़ित ने लिखित आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम भाई मिथलेश हंटरगंज कौलेश्वरी टेम्पु स्टैंड में अपने टोटो में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान बाइक से पांच लोग आए और मेरा भाई के साथ गाली गलौज करते हुए गाड़ी किनारे लगाने की बात करते हुए मारने पीटने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि तेरा भाई को तीन युवकों के मार पीट कर रहे हैं। मैं बीच बचाव करने पहुंचा तो उक्त आरोपियों ने मुझे भी जमकर पीटा जिससे मेरे सिर पर गहरी चोट पहुंची और मैं अचेत होकर सड़क पर गिर गया। जब मैं होश में आया तो देखा कि मेरा सिर फटा है।जिससे खून की धार बह रही है।जिसके बाद स्थानीय लोगो ने मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती करवाया। पीड़ित ने हंटरगंज थाना प्रभारी और चतरा एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...