Home क्राईम संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Share
Share

परिजनों के अनुसार हत्या की आशंका

गिरिडीह । जिले के एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई।रविवार की देर शाम को युवक फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क में देवरी थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास बेहोशी हालत में पाया गया था।घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगशिमर गांव निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र यादव के रूप में हुई।युवक की हत्या हुई है या सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।हालांकि इस घटना को लेकर सोमवार को काफी हो हंगामा हुआ।परिजनों ने इसे हत्या बताया है। जानकारी के मुताबिक जगशिमर गांव निवासी पलकधारी यादव का पुत्र उपेंद्र यादव रविवार की शाम चतरो बाजार से वापस अपने घर जगशिमर लौट रहा था।इस बीच वह सड़क के किनारे पाया गया।इधर, घटना को लेकर भेलवाघाटी पंचायत के लोगों में आक्रोश देखा गया।सोमवार की सुबह में भेलवाघाटी के सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंच गए।परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध बता रहे थे। लोगों का कहना था कि युवक को मारा गया है।लोगों के आक्रोश को देखते हुए खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी के थाना के ब्रजेश कुमार, तिसरी थाना प्रभारी दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचे।क्योंकि लोग शव को उठने नहीं दे रहे थे।
एसडीपीओ ने काफी देर तक जांच की। मौजूद लोगों से बातचीत की और कहा कि परिजन जो आवेदन देंगे उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस पदाधिकारी के काफी देर समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया।खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भेलवाघाटी में युवक की मौत हुई है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...