Home झारखण्ड 25 किसानों को दिया जाएगा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण
झारखण्डराज्य

25 किसानों को दिया जाएगा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

Share
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई सिद्धो- कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की बैठक

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सिद्धो- कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड प्रबंध समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व आवंटित जमीन के बदले अन्य स्थल पर सिद्धो- कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ को आवंटित करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया। कार्यालय कार्य संचालन हेतु प्रोफेशनल मैनपॉवर एवं मल्टी टास्क स्टाफ के परिश्रम के संबंध में विभाग द्वारा अधिकृत जैप आईटी के निर्धारित दर पर देने का निर्णय लिया गया। साथ ही समिति का कार्यालय भवन मिश्रित भवन के कमरा संख्या 16, 17 एवं 18 में रखने का निर्णय लिया गया। वही इस दौरान दो नए सदस्य पैक्स को सदस्यता प्रदान की गई। इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने जिला के 25 किसानों को मधुमक्खी पालन हेतु प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएफओ विकास पालीवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश समेत विभिन्न विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...