Home झारखण्ड जनता दरबार : जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी आम जनों की शिकायत
झारखण्डराज्य

जनता दरबार : जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी आम जनों की शिकायत

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नियाज अहमद ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में पारिवारिक सूची बनाने, रैयती जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटाने, पंजी 2 में सुधार करने, आंगनबाड़ी सेविका चयन करने, पोषण सखी के मानदेय भुगतान करने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने, बाबुडीह में सड़क निर्माण करने, गोविंदपुर में तालाब के आउटलेट बनाने, मुहल्ले से नमक फैक्ट्री हटाने, माइयां सम्मान योजना का लाभ देने सहित अन्य मामले प्राप्त हुए।

लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

मौके पर सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा एवं जन शिकायत कोषांग के कर्मी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...