चतरा (झारखंड) : शनिवार 20 जून को समय करीब 11:50 बजे दिन में चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि वशिष्ठनगर थाना अन्तर्गत एक व्यक्ति एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में ग्राम-पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा उक्त सूचना के आलोक में ग्राम-पैनीकला के आगे हरदाही, कौलेश्वरी जाने वाले रास्ते के पास पहुँचे थे कि इसी क्रम में दंतार के तरफ से एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो नं०-JH05CC-9996 आ रहा था, जिसे छापेमारी दल के द्वारा घेराबंदी कर गाड़ी को रोक दिया गया तथा गाड़ी में सवार कमलेश कुमार के पास से अवैध ब्राउन शुगर 277 ग्राम बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में NDPS थाना कांड सं०-01/2026 दिनांक 20.06.2026 धारा-21(c)/22(c)/25/27(a)/29 NDPS Act दर्ज किया गया।
जप्त सामानों का विवरण :-
- अवैध ब्राउन शुगर 277 ग्राम
- 01 ओप्पो कम्पनी का मोबाईल।
- स्कॉर्पियो नं०-JH05CC-9996
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता :-
कमलेश कुमार, पिता स्व. बोधी गंझु, सा. -राजगुरु, थाना-वशिष्ठनगर, जिला-चतरा
छापेमारी दल में शामिल सदस्य :-
- सन्नी वर्धन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा।
- पु०अ०नि० शम्मी अंसारी, NDPS थाना, चतरा
- स०अ०नि० छोटेन राम, वशिष्ठनगर थाना, चतरा।
- थाना सशस्त्र बल।
Leave a comment