Home झारखण्ड होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 545 अभ्यर्थी।
झारखण्डराज्य

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 545 अभ्यर्थी।

Share
545 candidates appeared in the Home Guard recruitment examination.
Share

पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रातः 5 बजे तक पहुंचने का निर्देश।

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 545 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट में शामिल हुए।

वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रातः मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वे लगभग छः घंटे तक वहां उपस्थित रहे। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रति दिन प्रातः 5 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...