धनबाद : रणधीर वर्मा चौक पर सोमवार की शाम को भाजपा मनईटांड़ मंडल के आईटी संयोजक सुनील पांडेय ने लगभग पांच वर्षों बाद अपने सिर और दाढ़ी का मुंडन कराया।ज्ञात हो कि श्री पांडेय ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कथित अत्याचारों को लेकर यह प्रण लिया था कि जब तक भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा, तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।सोमवार को उन्होंने अपने उसी संकल्प को पूर्ण करते हुए मुंडन कराया और इसे “संघर्ष, विश्वास और धैर्य की जीत” बताया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुनील पांडेय का यह त्याग और संकल्प संगठन के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता अपने विचारों और उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं।
Leave a comment