Home झारखण्ड ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।
झारखण्डराज्य

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

Share
Share

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु पेड़ से गिरने के दौरान हो गई। मृतक के पिता सोमरा कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पुत्र बिरसा कच्छप केंद्रीय मन चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान कांके में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वे एम.एस. धनंजय कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन सेवा दे रहे थे।
रविवार को दोपहर 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर द्वारा सुखदेव उरांव एवं बिरसा कच्छप को पेड़ काटने का कार्य सौंपा गया था। पेड़ काटने के दौरान बिरसा कच्छप अचानक पेड़ से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि,उनके सहकर्मी सुखदेव उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का पार्थिव शरीर रिम्स से परिजनों को सौंप दिया गया। इस दु:खद घटना के बाद ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मृतक के परिजनों के साथ केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
श्री महतो ने संस्थान प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को अविलंब समुचित मुआवजा हेतु आश्रित परिवार के साथ डटे रहे। घंटो तक संस्थान प्रबंधन से वार्ता चलती रही। देर शाम को डीएसपी की उपस्थिति में दस लाख रुपए राशि,आश्रित परिवार को उसी पद पर एक नियोजन एवं उनकी पुत्री को आजीवन सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने पर सहमति बनी। उसके बाद मृत शव को दाह संस्कार के लिए विदा किया गया।
आंदोलन में कांके विधायक सुरेश बैठा, देवेंद्र नाथ महतो, निशा भगत, कमलेश राम,जिला परिषद प्रतिनिधि जामील अख्तर, फुलेश्वर बेठा, गुना भगत , संतोष साहू आदि सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता डटे रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...