Home झारखण्ड एयरपोर्ट निर्माण आंदोलन को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन।
झारखण्डराज्य

एयरपोर्ट निर्माण आंदोलन को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन।

Share
Airport construction movement will get wide public support.
Share

कतरास मंडल से 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी होगी सुनिश्चित।

धनबाद । भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल द्वारा कतरास स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने की।बैठक में आगामी 24 अप्रैल 2026 को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में आयोजित होने वाले एयरपोर्ट निर्माण आंदोलन की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं आंदोलन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कतरास मंडल से 1000 से अधिक कार्यकर्ता एवं आमजन इस आंदोलन में भाग लेंगे, जिससे आंदोलन को ऐतिहासिक रूप दिया जा सके और क्षेत्र के विकास के प्रति जनभावनाओं को सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं तथा धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को बुलंद करें।

इसके अतिरिक्त, हाल ही में हुए पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

बैठक में संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, जिला मंत्री कंचन चौरसिया बाघमारा विधायक प्रतिनिधि सह मंडल उपाध्यक्ष विवेक हजारी, मंडल महामंत्री टुनटुन गुप्ता, भरत शर्मा, मुकेश झा, प्रकाश राम गुप्ता, पिंटू दे, बबलू मिश्रा, सुभाष रजवार, कृष्णा भैया, रविंदर बिजन, जानकी देवी, आरती देवी, शशिकांत रावत, कंचन सिंह, राजेश कुमार, अमन सिन्हा, राजेश यादव, अप्पू साहू , नीलेश सिंह सहित कतरास मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...