Home झारखण्ड झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के खिलाफ आजसू छात्र संघ का विरोध प्रदर्शन
झारखण्डराजनीतिराज्य

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के खिलाफ आजसू छात्र संघ का विरोध प्रदर्शन

Share
Share

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला दहन

धनबाद । बुधवार को आजसू छात्र संघ के बैनर तले प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में मेमको मोड़, धनबाद में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध का मुख्य कारण हाल ही में झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025” है। इस विधेयक के तहत अब विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनावों को मतदान के स्थान पर मनोनयन प्रक्रिया द्वारा संपन्न किया जाएगा। आजसू छात्र संघ का मानना है कि यह निर्णय सीधे तौर पर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और यह लोकतंत्र की हत्या के समान है।

प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि
“देशभर में छात्र संघ के चुनाव मतदान के जरिए होते आए हैं, लेकिन झारखंड की सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को दरकिनार कर तानाशाही की ओर बढ़ रही है। यह विधेयक न सिर्फ छात्रों के अधिकार छीनता है।
साथ ही यह विधेयक विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की भूमिका को भी खत्म करता है। अब सरकार अपने चहेते कुलपतियों और अधिकारियों की नियुक्ति कर सकेगी, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रशासन की उम्मीद खत्म हो जाएगी।”

छात्र नेता विक्की कुमार ने कहा कि
“यह सरकार हर उस आवाज को दबा रही है जो उसके खिलाफ उठती है। सूर्या हांसदा का एनकाउंटर हो या एक पत्रकार को बिना एफआईआर पुलिस द्वारा उठाया जाना, यह तानाशाही रवैया अब छात्रों की ओर मुड़ गया है।”

जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि
“आजसू छात्र संघ इस विधेयक का पुरजोर विरोध करता है। छात्र राजनीति से ही देश को कई बड़े नेता मिले हैं – विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री तक। लेकिन यह विधेयक छात्रों के भविष्य और लोकतंत्र दोनों पर कुठाराघात है। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

आजसू छात्र संघ की मांगें :

  1. विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव मतदान प्रणाली से ही हो।
  2. झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को अविलंब रद्द किया जाए।
  3. विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में राज्यपाल की संवैधानिक भूमिका को बहाल रखा जाए।
  4. छात्रों की आवाज को दबाने के प्रयासों को बंद किया जाए।

आजसू छात्र संघ राज्यभर में छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और आगे भी रहेगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली नहीं करती।

इस कार्यक्रम में सुदामा महतो, विक्की कुमार, राज हाजरा, कबीर यदुवंशी, प्रेम प्रकाश, रवि महतो, विजय महतो, भोला पासवान, रौनक कुमार, राजा हरि, सुनील हाजरा, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...