Home झारखण्ड बीबीएमकेयू में स्टोरी टेलिंग इवेंट का आयोजन
झारखण्डराज्य

बीबीएमकेयू में स्टोरी टेलिंग इवेंट का आयोजन

Share
Share

धनबाद : देश की कोयला राजधानी में स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शुक्रवार को स्टोरी टेलिंग इवेंट का आयोजन किया गया।जिसमें विभाग के वर्तमान और पूर्व छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दर्जनों प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों के माध्यम से समाज, संस्कृति, व्यक्तिगत अनुभव और भावनाओं को प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल ने सुना एवं मूल्यांकन किया। इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र आर्यन के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र आर्यन ने कहा कि स्टोरी टेलिंग पत्रकारिता का आधार है और छात्र – छात्राओं में इस कला को विकसित करने का लक्ष्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास चंद्र एवं हर्षित कच्छप ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि छात्रों में बोलने की कला, कहानी कहने की क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करना है। ऐसी गतिविधियाँ छात्रों के व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करती हैं। आने वाले समय में इस तरह के आयोजन लगातार होते रहेंगे।

कार्यक्रम में विभाग के पूर्व सहायक प्रोफेसर पवन कुमार पांडेय की भी उपस्थिति रही।जिन्होंने छात्रों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में स्कॉलर अंजलि, छात्र-छात्राओं में शिवानी, आरोही, दुलाल, वसीम, बजरंग, प्रीति, विकास, बहादुर, प्रदीप, विजय, शाहीन, सौरभ समेत कई उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के लिए आउटसोर्सिंग से नियुक्त होंगे 410 कर्मी।

झारखंड सरकार ने जारी किया अधिसूचना। रांची । झारखंड सरकार ने आगामी...

फर्जी ट्रक चोरी का खुलासा,स्क्रैप बेचने के लिए रची गई साजिश का भंडाफोड़।

धनबाद । महुदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक कथित ट्रक चोरी का...

एबीजी कोलियरी क्वार्टर के लिये कोल कर्मी धरने पर बैठा।

धनबाद । एबीजी कोलियरी के कार्यालय के पास एटक के बैनर तले...

धरने पर बैठी शिक्षिका को मिला भाजपा कतरास मंडल का समर्थन।

महज 2540 रुपये मासिक वेतन और 17 माह से बकाया। फर्जी कमिटी...