धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया हैं।
घटना मंगलवार की देर शाम की है। व्यवसायी ने इस संबंध में गुरुवार की शाम में लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कारवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाने में महिला से पुलिस पुछताछ कर रही है।
व्यवसायी ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक दिन पहले उक्त महिला से फेसबुक पर उसका संबंध बना।फेसबुक मैसेंजर पर दोनों की बातचीत होती रही।
दुसरे दिन महिला ने उसे अपने घर में बुलाया। व्यवसायी ने महिला से कहा कि वह उसका घर नहीं देखा है। महिला ने अपने एक युवा साथी को केंदुआ भेजा। युवक उसे अपने साथ लेकर महिला के घर पहुंचा दिया।
व्यवसायी के महिला के घर पहुंचते ही योजना के तहत गिरोह के सदस्य ने काम करना शुरू कर दिया।व्यवसायी का महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया गया।इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।
व्यवसायी का आरोप है कि विडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर उससे ऑनलाइन 33 हजार रुपये एक एकाउंट में ट्रांसफर कराया गया।
सोने की अंगुठी और चैन ले लिया गया तथा एक लाख 67 हजार हजार 252 रुपये क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ली गई।इसके बाद व्यवसायी को छोड़ दिया गया।
इस गिरोह के लोग दस लाख रुपए के लिए व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।जिस महिला पर आरोप लगा है वह इसी तरह के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है।लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है।जांच चल रही है।जांचोपरांत कारवाई की जाएगी।
Leave a comment