Home झारखण्ड 23 वाहनों पर 1.5 लाख रु का चालान किया गया
झारखण्डराज्य

23 वाहनों पर 1.5 लाख रु का चालान किया गया

Share
Share

तीन स्कूलों में वाहनों की जांच तथा छः पेट्रोल पंपों का सर्वे किया गया

धनबाद । उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी,मोटर यान निरीक्षक अभय कुमार ,मोटर यान निरीक्षक शुभम कुमार तथा मोटर यान निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में तीन स्कूलों धनबाद पब्लिक स्कूल,कमल कटेसरिया हीरक ब्रांच, मोंटफोर्ड एकेडमी, आमाघाटा तथा जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल,पारुकी के 44 वाहनों की जांच की गयी।जिसमें वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाने पर 23 वाहनो पर 1.5 लाख रु. का चालान किया गया।स्कूली वाहनों में सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के अनुसार वाहनों की जांच की गई तथा मोटर यान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया।तत्पश्चात छः पेट्रोल पंपों का सर्वे भी किया गया।ज्ञात हो कि पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं के अनुसार मार्किंग करते हुए स्टार रेटिंग प्रदान करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...