Home झारखण्ड All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।
झारखण्डराज्य

All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

Share
Conclusion of three day cricket competition organized by All India Cricket Association of Deaf.
Share

All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शामिल हुई जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह।

धनबाद : टाटा स्टेडियम डिगवाडीह में All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम को शारदा सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में शारदा सिंह ने कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी विशेष प्रतिभा से नवाजा है। श्रवण बाधित खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर जिस तरह खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके उद्बोधन को सांकेतिक भाषा के माध्यम से ट्रांसलेटर द्वारा खिलाड़ियों तक पहुंचाया गया, जिससे उनका संदेश सभी तक प्रभावी रूप से पहुंच सका। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समावेशिता और समान अवसर की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में All India Cricket Association of Deaf के संस्थापक डॉ. रूप नारायण भारद्वाज, रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर और दीपक सिंह सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
मौके पर मुख्य रूप से महुआ दत्त ,संजीब दत्त ,प्रदीप कुमार,अनिता अग्रवाल,किशोर, राजेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, रीमा साहू, रंजीत कुमार साहू सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...