Home झारखण्ड स्थानीय लोगों से टोल वसूली के नये आदेश पर विवाद
झारखण्डराज्य

स्थानीय लोगों से टोल वसूली के नये आदेश पर विवाद

Share
Share

रांची । मांडर टोल प्लाज़ा पर टोल ठेकेदार कंपनी ने नए प्रबंधक बदलते हुए नया आदेश जारी किया है। नए प्रबंधक के निर्देश पर स्थानीय लोगों से टोल वसूली किए जाने की बात सामने आई है।

कंपनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निवासी भी यदि प्लाज़ा पार करते समय टोल नहीं देते हैं और आधार कार्ड दिखाकर छूट का दावा करते हैं, तो इसे मान्य नहीं किया जाएगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति जबरन छूट लेने या बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई जाएगी।

इस नए निर्देश से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है, क्योंकि पहले उन्हें क्षेत्रीय निवासी होने के आधार पर छूट दी जाती थी।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन से इस मामले पर प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

मालूम हो के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को पूरी तरह से आवाजाही करने की छूट दी गई थी। इस आदेश से लगता है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ पूर्व में हुई बैठक का भी नए टोल प्रबंधक पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...