Home झारखण्ड कुटुम्बश्री संस्थान के सी.ओ.ओ. ने उपायुक्त से की मुलाकात
झारखण्डराज्य

कुटुम्बश्री संस्थान के सी.ओ.ओ. ने उपायुक्त से की मुलाकात

Share
Share

अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने हेतु स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

धनबाद । कुटुम्बश्री संस्थान के सी.ओ.ओ. प्रशांत एम०पी० एवं उनके दो सहयोगियों ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से मुलाकात की।

इससे पूर्व कुटुम्बश्री संस्थान के COO प्रशांत एम०पी० एवं उनके दो सहयोगियों द्वारा धनबाद के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के लिए रोजगार की संभावनाओं को अन्वेषण करना था।

भ्रमण के दौरान अग्नि प्रभावित क्षेत्र एवं बेलगड़िया विस्थापन कोलोनी का दौरा, दोनों जगहों पर रह रहे लोगों से वार्तालाप, स्वयं सहायता समूह के साथ FGD, कौशल विकास केंद्र में पढ़ रहे बच्चों के साथ FGD, एवं बलिआपुर में कृषक उत्पादक संगठन (FPO) का दौरा शामिल था।

प्रशांत के नेतृत्व में उपायुक्त आदित्य रंजन, को अंतर विश्लेषण (Gap Analysis) पर चर्चा की गई। रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने हेतु स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस चर्चा में DPM, JSLPS, शैलेश रंजन, DMFT टीम एवं JRDA से जीतेन्द्र मलिक शामिल थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...