सीनियर सिटीजन व दिव्यांग के लिए विशेष काउंटर।
धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार की संध्या सदर अस्पताल में नवनिर्मित रजिस्ट्रेशन परिसर का फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने काउंटर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। नए परिसर में महिला, पुरुष के अलावा सीनियर सिटीजन एवं दव्यांग के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं।
वहीं मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल का निरंतर अपग्रेडेशन हो रहा है। मरीजों को एक्स-रे के अलावा अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। परिसर में आईसीयू बनाया जाएगा। मरीज के साथ आने वाले परिजनों के लिए सीटिंग एरिया, विशाल पार्किंग, एंबुलेंस की सरलता से आवाजाही के लिए प्रवेश के पहले बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प असेसमेंट के तहत सदर अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। सदर अस्पताल कॉलेज को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल 100 बेड पर संचालित हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 400 से अधिक बेड का किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण सदर अस्पताल परिसर में किया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड रूम, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड रूम, मुख्य बिल्डिंग में बन रहे नए फ्लोर का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहें।
Leave a comment