Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ।

Share
Deputy Development Commissioner inaugurated HPV vaccination.
Share

14 वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम आयु की 31000 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य।

सदर अस्पताल व 8 सीएचसी में 29 जून तक निःशुल्क टीकाकरण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमएनसीयू में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण एक ‘कैंसर-निवारक’ वैक्सीन है, जो वायरस के संक्रमण को होने से पहले ही रोकता है। इसमें जिले की 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31000 बच्चियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। सदर अस्पताल तथा सभी 8 सीएचसी में 29 जून तक निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने इस आयु वर्ग की बच्चियों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव करता है। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। टीका लगवाने के लिए यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। तत्पश्चात टीका लेने के लिए सदर अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आना है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित जनता...

एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।

61.12% मतदाताओं की मैपिंग पूरी। टुंडी विस में सर्वाधिक, धनबाद व झरिया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला के...

एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।

धनबाद । सदर अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक...