Home झारखण्ड भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन – उपायुक्त

Share
Share

झारखंड को शीर्ष पर ले जाने एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का किया आह्वान

धनबाद । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड देश दुनिया में नाम रोशन करेगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती से समस्त झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान एवं बलिदान के लिए सम्मानित किया जएगा। उन्होंने सभी से झारखंड को शीर्ष पर ले जाने एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

बिरसा मुंडा चौक के बाद उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, बैंक मोड़ इंस्पेक्टर, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, बप्पी हाजरा, जितेन्द्र कुमार पासवान, नारायण महतो, नगर निगम से विशाल कुमार सिन्हा नगर प्रबंधक, संतोष कुमार, संजय चौहान, रोहित रंजन, मनोज सिंह, चिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...