Home झारखण्ड 20 हजार से अधिक छात्रों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ
झारखण्डराज्य

20 हजार से अधिक छात्रों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

Share
Share

उपायुक्त की पहल पर विगत 2 वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में दोगुनी साइकिल वितरण की स्वीकृति

इस वित्तीय वर्ष 20 हजार से अधिक छात्रों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

छात्रों के लिए विद्यालय तक पहुंच हुई आसान

धनबाद । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच शत प्रतिशत योग्य लाभुको को साईकिल वितरण किया जाना है।

उक्त आलोक में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से इस वित्तीय वर्ष में लगभग 20000 छात्र – छात्राओं को साइकिल वितरण के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उपायुक्त के अथक प्रयास तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के बेहतर कार्य से इस वर्ष पिछले 2 वित्तीय वर्ष के मुकाबले दोगुने लाभुकों को इसका लाभ प्रदान किया जा रहा है। अब छात्रों के लिए स्कूल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वे अपनी साइकिल पर सवार होकर समय पर विद्यालय पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में कुल 10097 लाभुको को इसका लाभ दिया गया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2024- 2025 में 10980 लाभुक लाभान्वित हुए थे। जबकि उपायुक्त के प्रयास से वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में अब तक कुल 19493 लाभुकों को इसका लाभ दिया गया है। शेष लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...