Home झारखण्ड झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद इकाई का जिला अधिवेशन संपन्न
झारखण्डराज्य

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद इकाई का जिला अधिवेशन संपन्न

Share
Share

विधायक अरुप चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित।

धनबाद : रविवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा धनबाद का जिला अधिवेशन धनबाद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गोपालगंज, निरसा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में शिक्षकों ने शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और नई जिला कार्यकारी समिति का चुनाव किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित किया और उनके हितों की रक्षा के लिए संघ की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य संरक्षक के रूप में निरसा विधानसभा के विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित रहें। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अधिवेशन के दौरान, सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पदभार ग्रहण किया और शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मिलकर काम करने की शपथ ली। अधिवेशन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अन्य सदस्य किशोर कुमार सिंह,तारक नाथ मिश्रा, सुरेष मंडल, शम्भु साव, रोहित कुमार, ब्रजेश झा, दीपक दा, अरविंद यादव मौजूद रहें। उपरोक्त जानकारी देते हुए नीलकमल खवास ने सभी नगर निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...