Home झारखण्ड मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन को लेकर डीएमएफटी टीम ने की बेलगड़िया में बैठक
झारखण्डराज्य

मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन को लेकर डीएमएफटी टीम ने की बेलगड़िया में बैठक

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बेलगड़िया के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डीएमएफटी टीम ने बेलगड़िया में बैठक कर लोगों को मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी।

इस संबंध में डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी पीएमयू व जेआरडीए ने संयुक्त रूप से वहां बैठक करके लोगों से मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की ताकि बेलगड़िया के लोगों को रोजगार का नया अवसर प्रदान किया जा सके।

बैठक में योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि बेलगड़िया के दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उसमें आरएस सिस्टम लगेगा। उत्पाद रखने के लिए स्टोर रूम, बिक्री करने के लिए वेंडिंग जोन व मछली पालन के लिए हेचरी बनेगा। परिवहन के लिए दो वाहन भी मुहैया कराए जाएंगे।

यह योजना लगभग एक करोड़ रुपए की है। इसके लिए 20 से 30 लोगों की एक रजिस्टर्ड कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाई जाएंगी। उसका बैंक अकाउंट खुलेगा। प्रोजेक्ट के वर्किंग कैपिटल में उनको 20 से 25 प्रतिशत अंशदान देना होगा।

तालाबों का जीर्णोद्धार जेआरडीए द्वारा किया जाएगा जबकि मत्स्य पालन का प्रशिक्षण मत्स्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। इसमें शामिल होकर वे स्वरोजगार से जुड़कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद टीम ने स्वयं सहायता समूह की 40 से 45 महिलाओं के साथ मशरूम कल्टिवेशन योजना पर विस्तृत चर्चा की। उनको बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से महिलाएं इसका संचालन करेगी। इसमें स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, आमदनी भी अच्छी प्राप्त कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...