Home झारखण्ड बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा – हीरो राजन कुमार
झारखण्डराज्य

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा – हीरो राजन कुमार

Share
Share

मुंगेर (बिहार) : दशहरा के अवसर पर मुंगेर और बिहार में हीरो राजन कुमार ने BFTAA टीम के साथ लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में उन्होंने भागलपुर में अपनी प्रस्तुति दी जिसे देखकर लोग खुश हो गये। Hero Rajan Kumar ने मानिकपुर दुर्गा स्थान, बबरगज थाना के बगल में भागलपुर मे मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा के कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस पेश की, जहां पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

हीरो राजन कुमार एक आइकॉन के रूप में जाने जाते हैं। उनकी हिट फिल्म नमस्ते बिहार लोगों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ चुकी है।साथ ही उनकी कई और फ़िल्में हैं, जिनके द्वारा वह लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं।हर साल की तरह इस वर्ष भी दशहरा के पावन पर्व पर हीरो राजन कुमार ने BFTAA टीम के साथ लगातार कई संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।इन प्रोग्राम में उन्होंने खुद एंकरिंग की जिससे पूरे कार्यक्रम में चार चांद लग गये।मुंगेर की बड़ी दुर्गा माता का आशीर्वाद हीरो राजन कुमार के साथ है।उनके आशीर्वाद से ही राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।कई नेशनल इंटरनेशनल अवार्ड्स हासिल कर चुके हीरो राजन कुमार की कई आने वाली फिल्म है।जिसमें उनका अलग ही अवतार नजर आएगा। वह लगातार कला और कलाकारों के हित में कार्यरत हैं।

हीरो राजन कुमार ने सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व दशहरा आपके जीवन में नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए, मेरी यही कामना है।आप अपने मन के अंदर मौजूद घमंड के रावण को भी मिटा दें, यह इस पर्व की आत्मा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...