Home झारखण्ड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर विजयादशमी उत्सव एंव शस्त्र पूजन
झारखण्डराज्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर विजयादशमी उत्सव एंव शस्त्र पूजन

Share
Share

कतरास : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर अंगारपथरा के शिव मंदिर में विजयादशमी उत्सव एंव शस्त्र पूजन संपन्न हुआ । मौके पर धनबाद विभाग के सह कार्यवाह पंकज सिंह ने कहा कि ‘शताब्दी वर्ष पर संघ का लक्ष्य संगठन को और मजबूत करना है।संघ की योजना में शाखा का विस्तार और दृढ़ीकरण है। संघ अपने शताब्दी वर्ष पर 7 प्रकार का कार्यक्रम करेगा। जिसमें विजयादशमी उत्सव संपन्न हुआ। इस कड़ी में गृह संपर्क द्वारा घर-घर संघ साहित्य देना, सामाजिक सद्भाव की बैठकें, मंडल व बस्तियों में हिंदू सम्मेलन, प्रमुख जन गोष्ठी, युवाओं के बीच कार्यक्रम एंव सभी आयु वर्ग की शाखा, ये सभी कार्यक्रम एक वर्ष में करना है।
दूसरी ओर समाज परिवर्तन के दृष्टिकोण से पंच परिवर्तन का विषय – पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी को संघ समाज के जन-जन तक पहुंचायेगा जो समाज के सहयोग से संपन्न होगा।
आगे श्री सिंह ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर हम शक्ति की उपासना करते हैं, शस्त्र पूजन करते हैं। अगर समाज में शांति चाहिए तो शक्ति का अर्जन करना आवश्यक हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...