Home झारखण्ड बुजुर्ग ने की सदर अस्पताल के लिए अधीग्रहित जमीन पर कब्जा करने की शिकायत
झारखण्डराज्य

बुजुर्ग ने की सदर अस्पताल के लिए अधीग्रहित जमीन पर कब्जा करने की शिकायत

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए आमजनों की शिकायत सुनी।

जनता दरबार में कस्तूरबा नगर के एक बुजुर्ग ने सदर अस्पताल के लिए अधीग्रहित जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उपरोक्त जमीन पर अविभाजित बिहार के समय से जेल प्रशासन का कब्जा था। इसके बाद सदर अस्पताल के लिए उपरोक्त जमीन का अधिग्रहण किया गया। तत्पश्चात जब झारखंड राज्य की स्थापना हुई तो उपरोक्त जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने उपरोक्त मामले की तुरंत जांच करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में धनसार के एक दिव्यांग गुमटी संचालक ने उपायुक्त को बताया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा उनके साथ मारपीट कर, धमकी देकर, उनकी गुमटी को तोड़ने का प्रयास विगत कई दिनों से किया जा रहा है। जबकि पूरे परिवार के जीविकापार्जन के लिए यही एकमात्र दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी गुमटी सरकारी भूमि पर है। भू-माफिया उन्हें हटाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।

वहीं मनईटांड छठ तालाब से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने जमीन रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा किया था। किंतु किसी कारणवश जमीन मालिक के मना करने पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई। उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस के रिफंड की गुहार लगाई।

जनता दरबार में रेल परियोजना के तहत अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, सरकार द्वारा दिए गए बीज ग्रामीणों को नहीं देकर बाजार में बेचने, एनएच 2 में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, भुदा के महावीर नगर में भूमाफियाओं की मिली भगत से तालाब की खरीद बिक्री करवाने सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आम जनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...