सड़क पर दुकान लगाने वाले को कराया खाली।
धनबाद । कतरास के पचगढ़ी बाजार में अवैध अतिक्रमणकारियों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कतरास पुलिस द्वारा कार्रवाई किया गया।दर्जनों दुकानदारों का सड़क पर से दुकान हटाया गया तथा वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। कतरास पुलिस तथा धनबाद यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना चौक से सब्जी पट्टी तक सड़को पर सब्जी बाजार लगाने, सड़क पर वाहन खड़ा करने तथा नाबालिकों द्वारा गाड़ी चलाने की शिकायत मिलने पर सोमवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार,एसआई मनोज महतो, एसआई निर्भय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सहित यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार में घूम – घूम कर सड़क पर दुकान लगाने वाले को हटाया तथा बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले,सड़क पर कार खड़ा करने वाले तथा नाबालिको द्वारा वाहन चलाने वाले के विरुद्ध अभियान चला कर दर्जनों वाहनों को पकड़ जुर्माना वसूला।पकड़े गए वाहनों में नंबर प्लेट नहीं रहने,तीन सवारी चलाने वाले चालक शामिल थे।
Leave a comment