Home झारखण्ड झारखंड साहित्य संगम के संस्थापक डॉ अमीन रहबर रांची में सम्मानित
झारखण्डराज्य

झारखंड साहित्य संगम के संस्थापक डॉ अमीन रहबर रांची में सम्मानित

Share
Share

रांची : विगत दिनों झारखंड साहित्य संगम की राज्य कमीटी का गठन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कवि ,साहित्यकार , शायरों और  शिक्षाविदों ने अपने-अपने विचार पेश किये और साहित्य संगम के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस बैठक में साहित्य संगम के पलामू प्रमंडलीय सचिव बरकतुल्लाह बरकत ने साहित्य संगम के लक्ष्य और उद्देश्य के 8 सुत्री प्रस्ताव को प्रस्तुत किया।जिसे ध्वनि मत से पास कर लिया गया।साहित्य संगम के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के चयन के पशचात संस्था के संरक्षक नसीर अफसर , अध्यक्ष कफीलूर रहमान, मुख्य सचिव डॉक्टर ओम प्रकाश ने संस्था के संस्थापक डॉ अमीन रहबर को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अमीन रहबर ने कहा कि झारखंड साहित्य संगम की शाखाएं झारखंड के हर जिलों में कायम की जाएंगी। अभी कुछ जिलों में इसकी शाखाएं कायम कर ली गई है और बताया कि हम हर भाषा और जुबान के साहित्यकारों के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से गुलशन हाल के सचिव सैफुल हक , संरक्षक वासुदेव प्रसाद,सियाराम सरस,अनजेश कुमार, बद्र विकार ,डॉक्टर ग़ालिब नश्तर, मास्टर मो. इरफान बरकतुल्लाह बरकत , एमजे अजहर , मीणा बंधन, वीना श्रीवास्तव, नेहाल सुरयावी,शमसुल होदा, मेराज अहमद और मंजर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...