Home झारखण्ड सदर अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच शुरू।
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच शुरू।

Share
Share

धनबाद । जिले के आमजनों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के प्रयास से अब सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू हो गई हैं।

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अब सदर अस्पताल आने वाले आमजनों को डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच कराने के लिए निजी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच की सुविधा 24 घंटे तथा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आमजन सदर अस्पताल के ताजुद्दीन अंसारी से उनके मोबाइल नंबर 6200715590 पर संपर्क कर सकते हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच के साथ साथ लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है।

जबकि इससे पहले सदर अस्पताल में हीमोग्लोबिन, वायरल मार्कर, मलेरिया, ब्लड शुगर, थायराइड इत्यादि के टेस्ट की सुविधा थी। उपायुक्त के प्रयास से सदर अस्पताल में उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है। जिसमें यहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट करने की सुविधा अब उपलब्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आदिवासी लोकगीत और सत्संग की अनोखी प्रतियोगिता में एकल की 7 टीमों ने लिया भाग।

गुना (म.प्र) । एकल अभियान द्वारा आयोजित ‘सत्संग प्रतियोगिता’ ग्रामीण और जनजाति...

सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।

छतरपुर (मप्र) । खजुराहो विश्व धरोहर की दिव्य छाया में भारतीय संस्कृति...

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प।...

मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।

पोलिंग पार्टियों को बूथ से किया टैग। धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी...