Home झारखण्ड एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।
झारखण्डराज्य

एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।

Share
If you don't pay rent within a month, you will have to vacate the shop.
Share

धनबाद । रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों का वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदार एक महीने में बकाया किराया का भुगतान करेंगे अथवा दुकान खाली करेंगे। साथ में किराए की राशि रिवाइज की जाएगी।

यह निर्णय उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों को लेकर आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में कृषि बाजार के पणन सचिव ने बताया कि बाजार समिति ने 2006 में रणधीर वर्मा चौक से लिंडसे क्लब की ओर जाने वाली मेन रोड पर 25 दुकान एवं दुकान के पिछे 63 शेड बनाए थे। 2019 में किराए की राशि रिवाइज हुई थी। दुकानों का मासिक किराया मात्र 800 रुपए है। कुछ दुकानदारों ने अपने नाम दुकान आवंटन कराकर उसे सब-लीज कर दिया है। इसमें अधिकतर दुकानदारों ने वर्षों से किराया भी नहीं दिया है। बकाएदारों को किराया जमा करने की नोटिस भी जारी की गई है। किराया नहीं मिलने से विभाग को राजस्व की भारी क्षति हो रही है।

तत्पश्चात बैठक में किराया बाकी रखने वाले दुकानदारों से एक महीने में किराया वसूलने या दुकान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, कृषि बाजार के पणन सचिव विपुल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी धनबाद राम प्रवेश, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा। सामूहिक एकता...

प्रत्येक एक घंटे में विद्यालयों में वाटर ब्रेक के लिए बजेगी घंटी।

धनबाद । तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा...