Home झारखण्ड झारखंड आंदोलनकारी की धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं – देवेंद्रनाथ महतो
झारखण्डराज्य

झारखंड आंदोलनकारी की धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं – देवेंद्रनाथ महतो

Share
Share

मांडू विधायक निर्मल महतो के विरोध में पुतला दहन

रांची । मांडू के आजसू विधायक निर्मल महतो का जोरदार विरोध हो रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने मंगलवार को पुतला दहन के साथ अपना विरोध प्रकट किया। बीते 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगांव में मनाया गया। इस दौरान भारी भीड़ के बीच मीडिया संवाद में मांडू के विधायक निर्मल महतो द्वारा डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो की मां को इंगित करते हुए अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। जिसका वीडियो क्लिप भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिससे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में भारी नाराजगी है। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने संपूर्ण झारखंड में विरोध प्रदर्शन करने का लिखित जारी किया हैं।जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया।
देवेंद्र नाथ महतो ने बुंडू मोड़ सिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन करते हुए कहा कि विधायक निर्मल महतो के द्वारा डुमरी विधायक पर अभद्र गाली-गलौज करना अशोभनीय है। इससे उनके परवरिश का पता चलता है। झारखंड आंदोलनकारी कृष्णा महतो की धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी राज्य की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कानूनी तौर पर भी हमारे संगठन पदाधिकारी कई थानों में लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। त्वरित सख्त कार्रवाई को लेकर सभी न्यायिक संस्था तक पहुंचेंगे।
बताते चलें कि सिल्ली के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो,खुदीराम महतो, गुहीराम स्वांसी, कार्तिक महतो, चंडी प्रसाद, मदन महतो, अजय महतो आदि संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...