Home झारखण्ड शहादत दिवस पर जयराम महतो ने किया शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा आवरण
झारखण्डराज्य

शहादत दिवस पर जयराम महतो ने किया शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा आवरण

Share
Share

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का अहम योगदान : देवेंद्रनाथ महतो

विशाल बाइक रैली के साथ सोनाहातु जाडेया मोड़ में प्रतिमा अनावरण

सोनाहातु । झारखंड अलग राज्य आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का 38वाँ शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मनाया गया। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के द्वारा विशाल बाइक रैली सह आदमकद प्रतिमा अनावरण किया गया। भीषण बारिश के बाद भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। बरसात में भींगते हुए कार्यक्रम में लोग डटे रहे। सोनाहातु जाडे़या मोड़ में सांस्कृत गीत-संगीत के साथ विधिवत तरीके से प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो एवं भूमि दाता करम सिंह महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संगठन पदाधिकारीयों द्वारा विशाल बाइक रैली झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से प्रारंभ कर पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जामुदाग मोड एवं तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचे। बाइक रैली में वाहनों की भारी काफिला होने से ट्रैफिक स्थिति के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन लगातार बने रहे।
प्रतिमा अनावरण के उपरांत श्रद्धांजलि संबोधन में जयराम महतो ने कहा कि जिस तरह से देश की आजादी में भगत सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक उसी तरह से झारखंड अलग आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का शहादत अमिट है। निर्मल महतो के कथनानुसार आज सदन में सवाल पूछने पर सरकार को तकलीफे हो रही है। सरकार जवाब देने की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।
वही संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन में कहा कि शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती है। उनके सोच व विचार हमेशा लोगों के बीच में जीवित रहते है। शहीद निर्मल महतो के नक्शे कदम पर आज हम हर अन्याय व क्षेत्रीय अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत हैं।
आज के कार्यक्रम के दौरान फुलेश्वर बैठा, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, गुना भगत, बिहारी महतो, विनोद स्वांसी, समुद्र पाहन, लीलावती देवी पंचम एक्का, आलोक उरांव, लीलावती देवी, जलेश्वर मार्शल, राजू महतो, चंदन रजक आदि कई वरीय पदाधिकारी व हजारों की भीड़ उपस्थित रही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...