Home झारखण्ड आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च
झारखण्डराजनीतिराज्य

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च

Share
'Jan Aakrosh March' on AJSU's 41st Foundation Day
Share

धनबाद (झारखंड) : आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर झारखंड में बढ़ते माफियाराज, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, विस्थापन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धनबाद की धरती पर जनाक्रोश मार्च कर ऐतिहासिक शंखनाद किया गया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में गोल्फ ग्राउंड से कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स मैदान तक विशाल जनाक्रोश मार्च निकालकर राज्य सरकार की जनविरोधी कार्यशैली के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई।

जनाक्रोश सभा में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो), प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संबोधित करते हुए हेमंत सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बदहाली पर करारा प्रहार किया।
मंच संचालन युवा आजसू के प्रदेश संयोजक टिकैत महतो के द्वारा किया गया।

'Jan Aakrosh March' on AJSU's 41st Foundation Day

यह जनाक्रोश मार्च सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश है, झारखंड की जनता अब छल, भ्रष्टाचार, लूट और माफियाराज को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक, सम्मान और झारखंड के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आजसू पार्टी का संघर्ष और तेज होगा।

इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केन्द्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, हरे लाल महतो, अजय सिंह, नजरुल हसन हाशमी, यशोदा देवी, पार्वती देवी, अंजू देवी, काशीनाथ सिंह, उमेश भोगता, दीपक महतो, अजय सिंह, राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, धनबाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, जिला परिषद सदस्य बानी देवी, राजेश महतो, राहुल महतो, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, धनबाद जिला अध्यक्ष सदानंद महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, गिरिडीह जिला अध्यक्ष गुड्डु यादव, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी सहित उड़ीसा, बंगाल और संपूर्ण झारखंड के हजारों पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

चोरी की 13 मोटरसाइकिल समेत लॉक तोड़ने वाला औजार बरामद गिरफ्तार आरोपियों...

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन – एसएसपी धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त...

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग...

डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना...