Home झारखण्ड जदयू नेता दीपक महतो और मोनू अंसारी के बीच मारपीट विवाद, एक दूसरे पर लगाया आरोप
झारखण्ड

जदयू नेता दीपक महतो और मोनू अंसारी के बीच मारपीट विवाद, एक दूसरे पर लगाया आरोप

Share
Aaryaa News Jharkhand
Share

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़की बौआ हरिजन टोला में सोमवार को दो पक्षों में तथाकथित मारपीट विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की हैं। मामला जदयू के धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो एवं भूली ए ब्लॉक आजाद नगर निवासी मोनू अंसारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। दीपक कुमार महतो के आवेदन के अनुसार ग्रामीण शंकर कुमार बाउरी ने कॉल करके जदयू नेता को अपने घर बुलाया। जहां मोनू अंसारी पहले से मौजूद था। उसके साथ ही अन्य ग्रामीण महिला पुरुष भी मौजूद थे। दीपक महतो का आरोप हैं कि मोनू अंसारी ने पिस्टल सटा कर जान से मारने का प्रयास किया एवं रंगदारी की मांग की और नकद 1100 रुपए भी छीन लिया। बचाव में दीपक महतो को आंशिक चोट भी लगी हैं। दीपक महतो ने बताया कि वह अपनी बच्ची और भतीजा के साथ शंकर बाउरी के घर गया था। जबकि। पहले से काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।


वहीं, शंकर कुमार बाउरी की पत्नी मंजू देवी ने लिखित आवेदन दिया हैं। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया हैं कि जदयू नेता दीपक कुमार महतो के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई एवं बीच बचाव करने पर शंकर कुमार बाउरी और मोनू अंसारी के साथ भी मारपीट की। साथ ही झूठे मामले में फंसाने का आरोप भी लगाया। मंजू देवी के आवेदन के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं और जदयू नेता दीपक कुमार महतो पर जमीन कब्जा करने का आरोप भी लगाया हैं। हालांकि, मामला जांच का विषय हैं और पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सच्चाई क्या हैं?

इस दौरान मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक व ग्रामीण भी ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे एवं बताया कि जदयू नेता दीपक कुमार महतो अपराधी प्रवृति के नहीं हैं। इनका एक दुकान हैं एवं जमीन की खरीद बिक्री भी करते हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि जमीन का मामला अलग विषय हैं, लेकिन गांव के बाहर का व्यक्ति आकर इस प्रकार की आपराधिक गतिविधि कर माहौल खराब करने का प्रयास होगा तो यह गलत हैं। मामले की निष्पक्ष जांच हो एवं गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...