Home झारखण्ड जनता दरबार : फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा जालसाजी करने की शिकायत
झारखण्डराज्य

जनता दरबार : फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा जालसाजी करने की शिकायत

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्या सुनी। समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

जनता दरबार में झरिया से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से जीविकाउपार्जन के लिए टेंपो फाइनेंस कराया था। नियमित रूप से किस्त भी भरता था, जिसकी रसीद उनके पास है। इसी बीच फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्त बताकर टेंपो अपनी शाखा में जमा कर दिया। जब पीड़ित ने किस्त की रसीद दिखाई तो फाइनेंस कंपनी ने कहा कि जिस शाखा कर्मी ने किस्त की रकम प्राप्त की है उसने ब्रांच में रकम जमा नहीं कराई है। उस कर्मी को ब्रांच द्वारा हटा दिया गया है तथा उसने जलसाजी की है। मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को इसकी विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया।

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह धनसार की एक कंपनी में विगत 18 वर्षों से काम कर रहे हैं। कंपनी ने उनका 3 साल का प्रोविडेंट फंड बकाया रखा है। जनता दरबार में म्यूटेशन के लंबित मामले, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य मामले प्राप्त हुए।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चंदन काइट्स,फल पट्टी,झरिया से चार बाल श्रमिकों को किया गया विमुक्त।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद, जिला...

कायाकल्प असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल का किया निरीक्षण।

धनबाद । कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आए एचआर कंसलटेंट अवनि...