₹10,000 देने की घोषणा।
रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने सम्मानित किया।उन्होंने ₹10,000 देने की घोषणा की। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि वह बहुत खुश हुए कि उनकी मुलाकात सनी कुमार वर्मा से हो गई।उन्होंने खुशी से सनी कुमार वर्मा को गले लगा लिया और माला पहनाकर व बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।गुलाम मुस्तफा ने भारतीय एकता कमेटी की ओर से ₹10000 देने का वादा किया। इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि सनी कुमार वर्मा 99.60 प्रतिशत अंक लाकर राज्य का नाम रौशन किया।उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनी की तरह और भी बच्चे आगे बढ़े,मन लगाकर पढ़े लिखे और देश व राज्य का नाम रौशन करें।उन्होंने आगे कहा कि एक कामयाब बच्चे के पीछे माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान होता है।इसके लिए उन्होंने पिता ब्रजेश कुमार वर्मा,माता संगीता वर्मा और सेंट अलोसियस हाई स्कूल के प्रिंसिपल व सभी टीचर्स को भी बधाई दिया।सनी कुमार वर्मा को झारखंड का टॉपर करने में इनका बहुत बड़ा योगदान हैं।
Leave a comment