Home झारखण्ड जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
झारखण्डराज्य

जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

Share
Share

झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में सरकारी पद में कार्यरत मूल झारखंडी को सदस्य और रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मांग

23 जुलाई को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन

राँची । शनिवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने नेपाल हाउस में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग, बलिदान और कुर्बानी के परिणामस्वरूप झारखंड अलग राज्य का गठन भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर “अबुआ दिसुम अबुआ राज” स्थापित करने के उद्देश्य से हुआ है। झारखंड गठन हुए 25 साल बाद भी सपना अधूरा है।
झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के प्रभारी निबंधक सह सचिव प्रशांत कुमार पांडेय का कार्यकाल 13 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गया है। उनका छः माह के लिए औपबंधिक नियुक्ति किया गया था, जो तीन माह से गैर कानूनी तरीके से प्रभार पर हैं। फरवरी 2022 से कोई स्थाई निबंधक सह सचिव की नियुक्ति नहीं हो पाई है। राज्य में फार्मासिस्टों के निबंधन, निबंधित फार्मासिस्टों के नवीकरण, कोर्स व परीक्षा संचालन आदि कार्यों को लेकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल गठित है। फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 26 के तहत अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष है।काउंसिल के 15 सदस्यों में से चार पदेन सदस्यों को छोड़कर 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बीते 11 जुलाई को काउंसिल के उपाध्यक्ष जादूनाथ मार्डी का निधन हो गया है। 5 मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष पूर्व जबकि 6 निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 माह पूर्व समाप्त हो चुका है। 15 में से 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से राज्य का फार्मासिस्ट काउंसिल चरमरा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के पांच नामित सदस्यों को सरकार के द्वारा मनोनीत किया जा रहा है। जिसमें कोई भी सदस्य सरकारी फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत नहीं हैं जो अनिवार्य आहर्ता के मानक को पूर्ण नहीं करता है।
मौके पर उन्होंने मांग किया है कि मूल झारखंडी फार्मासिस्ट सरकारी पद में कार्यरत कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार पद में नियुक्त किया जाये।
साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 23 जुलाई को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...