Home झारखण्ड झूठे केस के विरोध में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, थाना प्रभारी का किया पुतला दहन
झारखण्डराज्य

झूठे केस के विरोध में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, थाना प्रभारी का किया पुतला दहन

Share
Share

टॉवर चौक पर फूटा गुस्सा, झूठी एफआईआर वापस लेने की मांग

गिरिडीह । गिरिडीह जिला के जेएलकेएम के नेताओं पर पचंबा थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से झूठा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टॉवर चौक पर थाना प्रभारी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

विरोध मार्च का नेतृत्व जेएलकेएम के शहरी जिलाध्यक्ष सलमान अंसारी ने किया। प्रदर्शन में ग्रामीण जिलाध्यक्ष रॉकी नवल, केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शहीद, जमुआ के पूर्व प्रत्याशी रोहित दास समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर बातचीत के लिए पार्टी के केंद्रीय सचिव नागेन्द्र चंद्रवंशी, केंद्रीय महामंत्री अबरार उर्फ रॉकी शेख, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नाइमूतुल्लाह उर्फ छोटू रईन समेत अन्य नेता पचंबा थाना गए थे। बातचीत के बाद पुलिस ने कुछ कार्रवाई भी की, लेकिन इसके कुछ ही दिनों बाद थाना प्रभारी ने इन नेताओं पर एक साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करार देते हुए झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केस वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।

धनबाद । जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित...

टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू

टंडाबाड़ी भू – धंसान मामले को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात – रतिलाल...