Home झारखण्ड बड्स गार्डेन स्कूल में कबड्डी और वॉलीबॉल मैच का आयोजन
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

बड्स गार्डेन स्कूल में कबड्डी और वॉलीबॉल मैच का आयोजन

Share
Share

राजगंज : क्रीड़ा भारती धनबाद खेल महोत्सव के तत्वावधान में बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह राजगंज में गुरुवार को बालक – बालिका वर्ग में कबड्डी और वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह एवं जिला महानगर धनबाद के अध्यक्ष डॉ. राजशेखर सिंह ,सह मंत्री रितेश कुमार एवं राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी कंचन सिंह और जिला महामारी अधिकारी डॉक्टर ऋतुराज अग्रवाल मौजूद थे।
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं चेयरमैन ए. के. पाल ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।
झांसी की रानी ग्रुप ने अहिल्या बाई ग्रुप को कबड्डी मैच में क्रमशः 10-8 और 10-9 से पराजित किया, जबकि राजा राममोहन राय हाउस ने विवेकानंद हाउस 10-9 और 10-8 अंक से हराया।
जबकि, वॉलीबॉल के मैच में अटल हाउस ने नेहरू हाउस को 15-21 एवं 18-21 अंक से पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।


फूल सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल के खिलाड़ियों की सराहना की एवं खेलकूद और योग को स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया को क्रीड़ा भारती का संरक्षक बनाकर उनका स्वागत समिति की ओर से किया गया।
इसके पूर्व विद्यालय परिसर में खेल के आयोजन से सभी खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल था।
क्रीड़ा भारती,धनबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...