ईस्ट बसुरिया । रविवार को ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में शुरू हो रहें नए आउटसोर्सिंग कंपनी को लेकर इंदिरा चौक के समीप जिप सदस्य मो. इसराफ़िल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।जिसमें मुखिया पति महेश रजक,मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक सहित अनुमानित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।जिप सदस्य ने नए कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मनमानी तरीके से गुंडागर्दी प्रवृति के लोगों के बल पर कंपनी कार्य करना चाहती हैं।जबकि,ईस्ट बसुरिया कोलियरी प्रबंधन की ओर से परियोजना विस्तार को लेकर ईस्ट बसुरिया बाजार समेत आस – पास के आवास खाली कराने का आदेश भी पूर्व में जारी किया गया हैं।नया आउटसोर्सिंग चालू होने को लेकर सक्रियता भी बढ़ गई हैं।लेकिन,अभी तक न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कंपनी की ओर से कोई संपर्क किया गया हैं और न ही पूर्व में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों से कोई बातचीत हुई हैं।इसी को लेकर लोगों में आक्रोश हैं।

जिप सदस्य ने स्पष्ट कहा कि बिना स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिए अथवा कोई बातचीत के मनमानी तरीके से कंपनी को कार्य करने नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि ईस्ट बसुरिया की धरती शहीदों की भूमि हैं।अगर अधिकार के लिए शहीद भी होना पड़े,तो वह शहीद होने को भी तैयार हैं।वहीं गुंडा तत्व के लोगों को लेकर चेतावनी दिया कि वह बचपन से गुंडों को देखते व लड़ते आ रहें हैं।ऐसे झोलाछाप गुंडों को भगाने का काम करेंगे और स्थानीय ग्रामीणों को अधिकार दिला कर रहेंगे।उन्होंने कम्पनी का संबंध गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ होने का आरोप भी लगाया।कहा कि कई थाना में ऐसे आपराधिक तत्वों के लोगों का मामला दर्ज हैं।जो जांच का विषय हैं और ऐसे लोगों को कंपनी से हटाया जाना चाहिए।
बैठक में जिप सदस्य मो. इसराफ़िल,मुखिया भीम लाल रजक,मुखिया पति महेश रजक,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,नरेश रजक,कंचन यादव,संजय पासवान,योगेंद पासवान,उत्तम रजक,संतोष रजक,अजीत रजक,वार्ड सदस्य बिनोद भुईयां,सोहन रजक,मनोज दत्ता,टिंकू भुईयां,रवि दत्ता,दीपक सिंह,मदन,छोटू,अशोक,श्रवण,मुकेश,दीपक,जितेंद्र,अजय,अमित सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।
Leave a comment