Home झारखण्ड धनबाद में 500 से ज्यादा तालाबों का किया जाएगा निर्माण, 5 से 10 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य
झारखण्डराज्य

धनबाद में 500 से ज्यादा तालाबों का किया जाएगा निर्माण, 5 से 10 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य

Share
Share

धनबाद : जल संरक्षण के लिए इस वर्ष धनबाद में 2 से 3 एकड़ के 500 से अधिक तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण सड़क किनारे किया जाएगा। जिससे जिले की सुंदरता बढ़ेगी। जल मिनार के आसपास भी तालाब का निर्माण किया जाएगा। जिससे अगले वर्ष गर्मी में धनबाद वासियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने धनबाद नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित पर्यावरण उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण पर जिला पशासन का ध्यान केंद्रित है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 से 10 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विस्तारीकरण के दौर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण अति महत्वपूर्ण है। अभी से सचेत होकर इस दिशा में कदम उठाएंगे तो आने वाले वर्षों में इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

उपायुक्त ने कहा कि इसमें प्रशासन के साथ-साथ आम जनों का भी सहयोग अपेक्षित है। इसमें प्लास्टिक का कम उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट मैनेजमेंट, भूगर्भ जल व तालाबों का संरक्षण, पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा धनबाद का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक चुनौती भी है और अवसर भी। इसके लिए सभी लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। जन आंदोलन से इसे प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ वायु सब का अधिकार है। पर्यावरण संरक्षण में जिले के हर नागरिक, औद्योगिक घरानों, संस्थाओं को सहयोग करना चाहिए। अपशिष्ट से ऊर्जा की धारणा अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रयास से विगत 5 वर्षों में पीएम 10 में 54% की कमी दर्ज हुई है। पीएम2 में 20 माइक्रोग्राम की गिरावट आई है। सुधार में धनबाद देश के 50 शहरों में शामिल है। खनन के बावजूद सबके प्रयास से यहां के लोगों को स्वच्छ वायु मिल रही है।

समारोह में आईआईटी आईएसएम के निदेशक, बीबीएमकेयू के वाइस चांसलर ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के दौरान साथी फाउंडेशन ने स्वच्छता पर जागरूकता नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के बीच पर्यावरण संरक्षण की थीम पर पोस्टर, वाद विवाद तथा मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर के लिए प्रियांशु चौधरी को प्रथम, आकांक्षा सलिल को द्वितीय तथा प्रिया कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषि रंजना को प्रथम, मनीषा कुमारी को द्वितीय तथा प्रज्ञा प्रसाद को तृतीय एवं मॉडल बनाने की प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर को प्रथम, डीएवी कोयला नगर को द्वितीय तथा सर्वमंगला पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि धनबाद को हरा भरा रखने में योगदान देने के लिए जय धरती मां एनजीओ के रवि कुमार निषाद को सम्मानित किया गया।

समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीसीपी ट्रैफिक श्री अरविंद कुमार सिंह, आईआईटी आईएसएम के निदेशक शिव कुमार मिश्रा, बीबीएमकेयू के वाइस चांसलर डॉ राम कुमार सिंह, आईआईटी आईएसएम के डॉ सुरेश पांडियन एलुमलाई, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, प्रकाश कुमार के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...